Delhi NCRराज्य

Ram Mandir:दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को निकालेंगे शोभायात्रा

Ram Mandir:

22 जनवरी को राम मंदिर(Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है। इस कार्यक्रम को लेकर देश से लेकर विदेश में भी लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस उत्साह के बीच दिल्ली आप पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी द्वारा किए गए ऐलान के अनुसार 22 जनवरी को  पूरे दिल्ली में शोभायात्रा निकालेगी और भंडारे का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। इस शोभायात्रा में शामिल होंगे पार्टी के बड़े नेता।

कल की जाएगी प्राण प्रतिष्ठा

इतने समय से जिस घड़ी का सबको इंतजार था। अब वो घड़ी जल्द ही आने वाली है। आज राम मंदिर के अनुष्ठान का 6वां दिन है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है। साढे 500 साल के बाद भगवान श्री राम मंदिर में विराजमान होंगे।

अनुष्ठान का 6वां दिन आज

उत्तर प्रदेश अयोध्या में आज अनुष्ठान का 6वां दिन है। कार्यक्रम से संबंधित लगभग सभी कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है। इस क्रम में मंदिर का एक-एक कोना फूलों से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर की भव्यता दिखाई दे रही है। फूलों से सजा हुआ मंदिर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।

यज्ञशाला में प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी 

आपको बता दें कि मंदिर परिसर में बनी यज्ञशाली में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी है। आज अनुष्ठान का 6वां दिन है। शाम तक सभी अनुष्ठानों के पूरा होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़े: Delhi AIIMS ने फैसला लिया वापस, 22 जनवरी को खुली रहेंगी OPD सेवाएं

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button