Advertisement

अजीबो-गरीब: समस्तीपुर में प्रेमी ने युवती को उठाया और फिर…

Pyar mein ye kya hua

Pyar mein ye kya hua

Share
Advertisement

Pyar mein ye kya hua:  मोहब्बत और जंग में सब जायज है। इस कहावत को एक प्रेमी ने ज्यादा ही सीरियसली ले लिया। इसके बाद उसने एक अजीब हरकत कर दी। मामला समस्तीपुर का है। यहां जब एक लड़की और उसके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई तो लड़की के प्रेमी ने उसे अपने कंधे पर उठा लिया और भागने लगा।

Advertisement

किसी बात को लेकर हुई थी बहस

समस्तीपुर से अजीब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां पर एक लड़की ने अपने प्रेमी के साथ जाने से इनकार किया तो लड़का उसे कंधे पर उठाकर भागने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पहले प्रेमी जोड़े के बीच समस्तीपुर नगर थाने के सामने किसी बात को लेकर बहस हुई। कुछ देर बात प्रेमी ने लड़की को कंधे पर उठाया और भागने लगा।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। एक साल से दोनों एक दूसरे बात कर रहे थे। कुछ दिनों से लड़की ने बात करना बंद कर दिया। इस पर लड़का उससे मिलने समस्तीपुर पहुंचा और उसे मिलने के लिए बुलाया। थाने के सामने दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान अचानक लड़के ने लड़की को कंधे पर उठाकर भागने की कोशिश की।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: आग की चपेट मे आने से दस घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *