Advertisement

Punjab: बाइक पर स्टंट पड़ा भारी, युवती का सिर धड़ से हुआ अलग

Share
Advertisement

अमृतसर के छेहरटा के नारायणगढ़ इलाका में शनिवार की रात करीब 1:45 बजे स्टंट के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पीछे बैठी युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। गुमानपुरा निवासी गुरप्रीत सिंह ने तेज रफ्तार में अपनी बाइक गलत तरीके से स्टंट कर बीआरटीएस की ग्रिल से टकरा दी। छेहरटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गुमानपुरा निवासी पलकप्रीत कौर अपने गांव के ही लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि उसकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अमृतसर से नारायणगढ़ की तरफ आ रही थी। मध्यरात्रि करीब पौने दो बजे गुरप्रीत सिंह युवती को पीछे बैठा कर तेज रफ्तार में स्टंट करने लगा। तेज रफ्तार बाइक सीधे बीआरटीएस की ग्रिल से जा भिड़ी। 

युवती भी उछाल कर सीधे ग्रिल से टकरा गई। इस दौरान उसका सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी जान चली गई। चालक गुरप्रीत सिंह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। छेहरटा थाना प्रभारी गुरबिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चलाते हुए स्टंट कर रहा था।

ये भी पढ़ें: तानों से तंग आकर दंपती ने लगा दी घग्गर नदी में छलांग, परिजनों का आरोप नशा करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें