Advertisement

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते वक्त डगमगाई CM भगवंत मान की नाव

Share
Advertisement

पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद पंजाब के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। मैदान नदी में तब्दील हो रखे हैं। लोग के घरों में पानी घुसा हुआ है। वहीं लोगों की मदद के लिए राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। खुद सीएम भगवंत मान पंजाब के अलग-अलग जिलों में जाकर वहां के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। सीएम मान को ग्राउंड जीरो पर देखा जा सकता है। वह बाढ़ के पानी में उतर जाते हैं। नाव में बैठकर दौरा करते हैं। लेकिन ऐसा करने में सीएम मान के साथ बीते शुक्रवार को हादसा हो सकता था। वह बाल-बाल बच गए।

Advertisement

सीएम भगवंत मान की नाव डगमगाई

दरअसल, सीएम भगवंत मान बीते शुक्रवार को जालंधर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस बीच जब वह नाव में सवार होकर जायजा लेने निकले तो उनकी नाव बाढ़ के गहरे पानी में अचानक से डगमगा गई। कुछ देर के लिए लगा की नाव पलट जाएगी। आसपास के लोग भी चिल्लाने लगे कि नाव पलटी-पलटी. वहीं नाव के डगमगाने से उसमें बैठे लोग भी घबरा गए। सीएम मान के साथ नाव में कई लोग मौजूद थे और नाव ज्यादा लोगों के होने से ही डगमगानी। बता दें कि, सीएम मान की नाव डगमगाने का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़ें: CM मान ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, कहा – हर तरह के नुकसान की भरपाई करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *