Advertisement

8 साल की सानवी सूद ने रच दिया इतिहास, रूस की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Share
Advertisement

मोहाली की सानवी सूद ने केवल 8 साल की उम्र में इतिहास रच दिया है! इस बच्ची ने अपने काम से दुनिया भर को हैरान कर दिया और भारत का नाम रौशन कर दिया है! सानवी ने रूस की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्बर्स को फतेह कर वहाँ पर भारतीय तिरंगा फहराया। इसी के साथ माउंट एलबर्स को फतेह करने वाली वह सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही भी बन गई हैं।

Advertisement

पंजाब के रोपड़ की रहने वाली सानवी ने साढ़े छः साल की उम्र में ही ही पर्वतारोही बनने का फैसला कर लिया था। उन्हें एवरेस्ट फ़िल्म देखकर प्रेरणा मिली थी। जब नन्ही सानवी ने अपने पिता से एवरेस्ट पर जाने की बात कही, तो पिता दीपक ने भी बेटी की उड़ान को पंख देने के ठान ली और उसके साथ एवरेस्ट बेस कैम्प के लिए निकल पड़े। बस यहीं से सानवी का पर्वतारोही बनने का सफ़र शुरू हुआ।

वह यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप और ऑस्ट्रेलिया की किलिमंजारो चोटी भी फतह कर चुकी हैं। और अब माउंट एलबर्स के शिखर पर पहुंचकर वह ऐसा करने वालीं दुनिया की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बन गई हैं। सानवी आज अपनी उम्र के ही नहीं, बल्कि हर किसी के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। आगे चलकर वह पायलट बनना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *