Advertisement

Latur: कैबिनेट मंत्री के मौजूदगी में स्कूल में हुआ बड़ा हादसा, 43 से ज्यादा घायल

Latur: कैबिनेट मंत्री के मौजूदगी में स्कूल में हुआ बड़ा हादसा, 43 से ज्यादा घायल

Latur: कैबिनेट मंत्री के मौजूदगी में स्कूल में हुआ बड़ा हादसा, 43 से ज्यादा घायल

Share
Advertisement

Latur: महाराष्ट्र के लातूर जिले से  एक बड़ी ख़बर आ रही है। यहां एक स्कूल के कार्यक्रम में हादसा होने की वजह से 43 से ज्यादा छात्रों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बता दें कि मंत्री जी की मौजूदगी में ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल में किसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Advertisement

छात्रों के लिए बनी थी लकड़ी की सीट

बता दें कि पूरा मामला लातूर जिले के आलमला क्षेत्र की है। यहां के एक स्कूल में औसा तालुका स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन आलमला में विश्वेश्वरैया शिक्षण प्रसारक मंडल के परिसर में आयोजित किया गया था। इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री संजय बनसोडे को करना था। इसके लिए कैबिनेट मंत्री संजय बनसोडे वहां पहुंच भी गए। इसी बीच कैबिनेट मंत्री के पहुंचते ही उस स्थान पर लगी लकड़ी की सीट गिर गई। वहीं लकड़ी की सीट गिरने से कार्यक्रम में आए 43 से ज्यादा छात्र घायल हो गए।

सीट टूटने से हुआ हादसा

वहीं बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण छात्रों के बैठने के लिए लकड़ी की सीटों की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संजय बनसोडे को शामिल होना था। उसी समय छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण लकड़ी की बैठने की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। और लड़की की बनाई गई सीट गिरने की वजह से 43 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। इसी के साथ घायल छात्रों को औसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ अन्य घायलों को इलाज के लिए लातूर भेज दिया गया है। इस हादसे में कुल 43 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/national/i-n-d-i-a-alliance-in-west-bengal-fight-on-2-seats-opposition-government-will-be-able-to-defeat-bjp/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *