Advertisement

I.N.D.I.A Alliance in West Bengal: 2 सीटों पर रार, बीजेपी को हरा पाएगी विपक्ष सरकार!

I.N.D.I.A Alliance in West Bengal: 2 सीटों पर रार, बीजेपी को हरा पाएगी विपक्ष सरकार!

I.N.D.I.A Alliance in West Bengal: 2 सीटों पर रार, बीजेपी को हरा पाएगी विपक्ष सरकार!

Share
Advertisement

I.N.D.I.A Alliance in West Bengal: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष की इंडिया गठबंधन एकजुट हुई। लेकिन अब सीट को लेकर गठबंधन में तकरार चल रही है। क्योंकि अभी तक तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब और दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर टकराहट चल रही थी। और  अब इसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल हो गया है।

Advertisement

2 सीटों को लेकर हुई रार

वहीं कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 42 में से करीब 2 सीट ही ऑफर कर सकती है। हालांकि कांग्रेस की नजर गठबंधन की कम से कम 6 दर्जन सीटों पर है। सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल ने अपने प्रस्ताव के बारे में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को बता दिया है।

प्रदेश संगठन चाहता है 6-8 सीटें

गौरतलब है कि बंगाल के कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य केंद्रीय नेताओं को बताया है कि अगर सम्मानजनक सीटें मिलती हैं तो वह गठबंधन के लिए तैयार हैं। इसी के साथ बंगाल कांग्रेस के नेता पार्टी के लिए 6-8 सीटें चाहते हैं।

इन सीटों पर जीती थी कांग्रेस

हालांकि तृणमूल का तर्क है कि कांग्रेस ने 2019 की लोकसभा सीटों में से 20 में से केवल दो सीटें जीतीं। जबकि 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में उसे एक भी सीट नहीं मिली थी। लेकिन कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने हाल ही में एक उपचुनाव में जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/sports/brijbhushan-on-allegations-news-in-hinidi/

FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें