Uttar Pradeshराज्य

Uttar Pradesh समेत इन राज्यों में गिरेगा पारा, बारिश से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) समेत प्रदेशभर के मौसम में एक बार फिर बदलाव होता दिख रहा है। तेज हवाओं के असर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश के बाद चलती तेज हवा ने लखनऊ समेत आसपास के जिलों में गर्मी से राहत दी है।

तेजी से गिरा तापमान गर्मी से मिली राहत

कानपुर में शुक्रवार को आसमान में छाए बादलों और तेज चल रही हवाओं ने मौसम में तीव्र बदलाव किया। दो दिन पहले गर्मी से तड़प रहे लोगों ने दिन में राहत महसूस की। दिन का तापमान एक दिन पहले यानी गुरुवार के मुकाबले छह डिग्री सेल्सियस भी ज्यादा नीचे चला गया।

शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक मुहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत आसपास के जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप होने के आसार हैं। दिन में हवाओं का असर जाने के कारण अधिकतम तापमान में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, 24 और 25 अप्रैल को राजधानी समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश होगी। लखनऊ से गोरखपुर तक इसी प्रकार का तापमान रहने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें: UP: बाइक से गिरी अधेड़ महिला, हुई मौत

Related Articles

Back to top button