<meta name="news_keywords" content="mahakal ujjain, mp cm, mp cm mohan yadav, laddu prasadi, mahakal laddu, ayodya ram mandir, mahakal ujjain, MP CM, laddu prasadi, mahakal laddu">
Advertisement

Ram Mandir: ‘महाकाल की नगरी’ से रामलला को 5 लाख लड्डुओं की भेंट

ram mandir: mohan yadav preparing laddu for ram mandir
Share
Advertisement

Ram Mandir: पूरा देश रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है। श्रद्धालू राम मंदिर के लिए तरह-तरह की भेंट तैयार कर रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं की तरह अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बड़ी भेंट देने का ऐलान किया है। ये भेंट महाकालेश्वर प्रबंध समिति की ओर से दी जा रही है।

Advertisement

Ram Mandir: रामलला को देंगे 5 लाख लड्डुओं की भेंट

मध्य प्रदेश की समस्त जनता की तरफ से Ram Mandir के लिए खास भेंट तैयार की जा रही है। बता दें कि रामलला के लिए मध्य प्रदेश से 5 लाख लड्डूओं की भेंट जाने वाली है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। CM मोहन यादव (Mohan Yadav) तैयारियों का निरिक्षण करते नजर आए हैं। CM मोहन यादव ने लड्डू बनाने में भी मदद की।

‘बाबा महाकाल की नगरी से भेज रहे हैं प्रसाद’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निरिक्षण क दौरान मीडिया से भी बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘उज्जैन और अयोध्या के लाखों साल पुराने रिश्ते को जीवंत रखते हुए हम बाबा महाकाल की नगरी से 5 लाख लड्डू का प्रसाद भेज रहे हैं।‘ CM मोहन यादव ने 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित किया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर किसी प्रकार के व्यसन की दुकान न खुले इसलिए ये फैसला लिया गया है।

अब तक बन चुके हैं 4 लाख लड्डू

भगवान श्रीराम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजे जा रहे हैं। बता दें की अबतक 4 लाख लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं। अब सिर्फ 1 लाख लड्डू शेष हैं। सीएम ने बताया कि आगामी 17-18 जनवरी को लड्डूओं का यह निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद 21 जनवरी 2024 तक हर हालत में बाबा महाकाल के लड्डू का यह प्रसाद अयोध्या पहुंचाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: सामने आई गर्भगृह के दरवाजे की तस्वीरें, आप भी कीजिए ‘स्वर्ण द्वार’ के दर्शन

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *