Advertisement

45 साल में देश में सबसे ज्यादा महंगाई, आरक्षण के खिलाफ काम कर रही BJP -MP में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Share
Advertisement

Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश के भिंड पहुंचे कांगेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको जो भी मिला है वह इस संविधान से मिला है, लेकिन BJP चाहती है कि संविधान की किताब फेंक दी जाए और देश को 20-25 लोग चलाएं। आज BJP के नेता खुलकर कह रहे हैं कि अगर वे चुनाव जीत गए तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे। लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे।

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा BJP के नेताओं ने कहा है- अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल दिया जाएगा। लेकिन मैं आपको बता देना चाहता हूं- संविधान गरीबों की आत्मा है, इसे कोई ताकत नहीं मिटा सकती।

आरक्षण के खिलाफ काम कर रही भाजपा

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। अगर, ऐसा है तो वे प्राइवेटाइजेशन क्यों कर रहे हैं, रेलवे का निजी करण क्यों किया जा रहा है। अग्निवीर योजना क्यों लाई गई। अगर, ये लोग आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं तो ऐसा क्यों किया। भाजपा सरकार सारे काम आरक्षण के खिलाफ कर रही है। 

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपए 

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में आप बाहर जाकर काम करते हो, हिंदुस्तान में महिलाएं भी मजदूरी करती हैं, नौकरी करती हैं। महिलाएं आठ घंटे बाहर तो आठ घंटे घर में भी काम करती हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार इन महिलाओं को पैसे देने जा रही है। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी, हम सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसा डालेंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। परिवार की एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसे साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हमारी सरकार हर महीने 1 तारीख को महिलाओं के खाते में 8500 रुपए डालेगी।

45 साल में देश में सबसे ज्यादा महंगाई 

राहुल ने कहा कि दो-तीन अरबपतियों को सारा का सारा धन दिया जाता है। रेलवे अडाणी, सोलर पावर अडाणी, जहां भी देखो अडाणी ही अडाणी।  नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया। आज हिंदुस्तान में 45 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा महंगाई आज है। हर युवा और देश का हर नागरिक एक बाद जानता है।  

ये भी पढ़ें: LSG vs MI: रोहित को बर्थडे पर जीत से तोहफा देने चाहेगी मुंबई, इकाना में लखनऊ से मुकाबला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *