Advertisement

MP: BJP प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं की  नारेबाजी ‘नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा’ के नारे

MP: BJP प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं की  नारेबाजी 'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा' के नारे

MP: BJP प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं की  नारेबाजी 'नहीं चलेगा-नहीं चलेगा, गद्दार नहीं चलेगा' के नारे

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने चुनाव से तीन महीने पहले मध्य प्रदेश के 230 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक महेश्वर विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। घोषणा के बाद से ही महेश्वर विधानसभा में उम्मीदवार राजकुमार मेव का विरोध शुरू हो गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के कार्यकर्ता राजकुमार मेव का विभिन्न माध्यमों विरोध कर रहे हैं। 

Advertisement

भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के विरोध के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने टू व्हीलर के द्वारा विरोध रैली का आयोजन किया। इसमें बाइक रैली तीन अलग-अलग जगह से शुरू हुई। विरोध रैली पहले बलवाड़ा मंडल से कराही होते हुए कतार  गांव पहुंची। कतार गांव से संयुक्त रैली में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली में शामिल हुए। रैली नांद्रा धरगांव से मंडलेश्वर होती हुई महेश्वर पहुंची। गौशाला से होते हुए गांधी चौक, मेन रोड़ से विजय स्तंभ पर राजकुमार मेव के खिलाफ हाथों में कटआउट ‘नहीं चलेगा-नहीं चलेगा-गद्दार नहीं चलेगा’ नारों के साथ नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। विजय स्तंभ चौराहे पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रैली में तकरीबन एक हजार से अधिक टू व्हीलर वाहन शामिल थे। एक सप्ताह पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला फूंका गया था। इसके बाद पिपलगोन में प्रभारी और कृषि मंत्री कमल पटेल का भी  विरोध किया गया था।

राजकुमार मेव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन


भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने बताया कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार मेव को टिकट नही तब मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस की डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी, तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुआत हो गई थी। उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखने पर मजबूर कर दिया था।

यह भी पढे़: https://hindikhabar.com/national/tourist-smart-card-launched-for-foreign-travelers-traveling-in-metro-during-g20-conference/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *