Advertisement

MP NEWS: बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व सीएम के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल

Deepak Joshi

Deepak Joshi

Share
Advertisement

MP NEWS: मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। एमपी के पूर्व सीएम और बागली विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आपकों बता दें उन्होंने अपने साथियों के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास स्थान पर कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

Advertisement

इस दौरान दीपक जोशी के हाथ में उनके पिता कैलाश जोशी की फोटो देखी गई। दीपक जोशी ने एक सादे समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ली है। दीपक जोशी के इस कदम को कांग्रेस के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। दीपक जोशी ने शुक्रवार को ये ऐलान किया था कि वे भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो रहे है।

साल 2018 में कांग्रेस से हार गए थे दीपक जोशी

दीपक जोशी 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के मनोज चौधरी से हारे थे बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मनोज चौधरी ने बीजेपी का थामन थाम लिया था। उपचुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया था और वे जीते भी थे। मनोज चौधरी के बीजेपी में आने के बाद से ही दीपक जोशी की पूछ-परख कम हो गई थी। यहीं कारण है कि वे पिता की विरासती पार्टी को छोड़ रहे हैं।

बीजेपी पर लगाए हैं ये आरोप

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि मैं अपने पिताजी का पारंपरिक मकान भी छोड़ रहे हैं। अब वो भोपाल में अपने बेहनोई के घर रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी भोपाल से सांसद रहे,लेकिन एक चीज का नामकरण भी उनके नाम पर नहीं किया गया। देवास में लंबी लड़ाई लड़ी, वहां भी नामकरण नहीं किया,आखिर ऐसा क्यो। विचारधारा की बात नहीं है, जो पालेगा पोसेगा अब मैं उनके साथ ही रहूंगा। कमलनाथ जी से प्रभावित हूं। उन्होंने सिर्फ तीन मिनट में ही पिताजी के स्मारक के लिए जमीन दे दी थी। भाजपा ने 30 महीने में स्मारक को खडंहर बनाकर रख दिया।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: बेमौसम बारिश, किसानों का होगा नुकसान? जानें कृषि वैज्ञानिक की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *