Advertisement

MP Election: चुनाव में जीत के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने CM फेस को लेकर कहीं ये बड़ी बात

Share
Advertisement

MP Election: देश में बीते दिन 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। जिसमें से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। राजस्थान में 199 सीटों में से 115 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटों में 54 सीटों पर भाजपी ने जीत का पश्चम लहराया है। वहीं अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो बीजेपी ने 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। तो वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर संतोष करना पड़ा। अब मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

Advertisement

MP Election: जनता का हृदय से धन्यवाद- नरेंद्र सिंह तोमर

इस बार के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों ने चुनाव लड़ा था। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी सीट से चुनाव जीत लिया है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों में जो ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है, उसके लिए मैं जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। यह जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की जीत है। यह जीत मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों का मिला हुआ समर्थन है।

कांग्रेस को बताया प्राइवेट कंपनी

नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन इस चुनाव में जनता ने दिया है। भारतीय जनता पार्टी की कोशिश रहेगी की आने वाले कल में नई सरकार जनता के अनुरूप कार्य करें और मध्य प्रदेश को स्वर्णिम मध्य प्रदेश तब्दील करने की दिशा में आगे बढ़े। वहीं सीएम बनने के बारे में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक दल है, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। इस दल की अपनी प्रक्रिया है। परिणाम आ चुके हैं, प्रक्रिया अपनाई जाएगी और उसके बाद निर्णय होगा।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh Election Results: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने किया कांग्रेस का खेल खत्म, जानें क्या रहीं वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *