Advertisement

Gujarat: शोभायात्रा के दौरान हुआ पथराव, 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 घायल

Gujarat: शोभायात्रा के दौरान हुआ पथराव, 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 घायल

Gujarat: शोभायात्रा के दौरान हुआ पथराव, 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 घायल

Share
Advertisement

गुजरात के खेड़ा जिले के ठासरा तालुका में भगवान शिव की शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। ठासरा में शुक्रवार 15 सितंबर की शाम को शोभायात्रा निकाल रहे भक्तों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने मस्जिद की छत से पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए।

Advertisement

पथराव में 9 लोग घायल

शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में 5 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पथराव की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों समुदायों के करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शोभायात्रा के दौरान हुआ पथराव

इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक समुदाय के लोग मस्जिद की छत पर खड़े होकर पत्थर फेंक रहे हैं। इसके बाद दोनों ओर से पत्थऱबाजी शुरू हो जाती है। गलियों में भी पत्थर पड़े हुए देखे जा सकते हैं। पथराव के चलते भगदड़ मचने के हालात भी वीडियो में साफ देखे जा सकते हैं।

मौके पर पुलिस बल तैनात

संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैगमार्च भी निकाला। इसके अलावा पुलिस ने पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी है। पुलिस जांच कर रही है कि उपद्रिवयों को पथराव के लिए किसने उकसाया था और पत्थर कहां से आए थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़ेंः https://hindikhabar.com/state/rajasthan/rajasthan-encounter-between-police-and-cattle-smugglers-miscreant-shot-admitted-to-hospital/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *