Rajasthan: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती
दौसा के सदर थाना इलाके में नांगल बेरसी रोड पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। घटनाक्रम में एक गोतस्कर के पैर में गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने तीन गोतस्कर पकड़े हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश केन्ट्रा में गोवंश भरकर ले जा रहे थे।
केन्ट्रा को रुकने का दिया इशारा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर रात करीब 12 गश्त के दौरान सदर थाना पुलिस ने एक केन्ट्रा को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश केन्ट्रा छोड़कर खेतों में फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछे किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
बदमाशों को पकड़कर जिला अस्पताल में कराया भर्ती
शनिवार सुबह बरखेड़ा गांव के पास खेत में बदमाशों की छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। घटनाक्रम में एक गोतस्कर के पैर करके पर में गोली लगी है। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सादिक मेव, मोहम्मद इरफान व मोहम्मद रईस निवासी फूलवाली मस्जिद के पास, मोहल्ला इस्लामाबादी, पलवल हरियाणा को गिरफ्तार किया है। सादिक मेव के पैर में गोली लगी है। जिसे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है।