Advertisement

बेगूसराय में लव जिहाद और लैंड जिहाद- गिरिराज सिंह

Girl Kidnapping in Begusaray

Girl Kidnapping in Begusaray

Share
Advertisement

Girl Kidnapping in Begusaray:   बिहार के बेगूसराय स्थित हुसैनाबाद में लड़की के अपहरण का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। आरोप है कि वहां दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने एक अतिपिछड़े समाज की हिंदू लड़की का अपरहरण कर लिया है। मामले में 18 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में बिहार के बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में लव जिहाद और लैंड जिहाद हो रहा है।

Advertisement

Girl Kidnapping in Begusaray:  ‘गरीब की बेटियों को बनाया जा रहा निशाना’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेसूसराय में गरीबों की बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है। यहां लव जिहाद और लैंड जिहाद हो रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 16 तारीख की बजाय 18 ताऱीख को मामले में रिपोर्ट क्यों दर्ज की गई। यहां तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। पुलिस मुसलमानों के खिलाफ बयान दर्ज नहीं करती है।

Girl Kidnapping in Begusaray:  ‘बेगूसराय में हिंदू रहें या चले जाएं’

उन्होंने कहा कि मेरी प्रशासन से अपील है कि दशहरे तक बेटी वापस आ जाए। हिंदुओं की बेटी नहीं आई तो मैं गांव-गांव घूम कर हिंदुओं को एकत्र करूंगा। क्या बेगूसराय में गरीब और हिंदू रहें या चले जाएं। अगर जाएं भी तो कहां जाएं। क्या योगी आदित्यनाथ की सरकार में जाएं। प्रशासन अगर छानबीन करे तो यहां बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमान की बड़ी संख्या मिलेगी।

Girl Kidnapping in Begusaray: आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

उन्होंने अपील की कि दुर्गा पूजा में आपसी सौहार्द न बिगाड़ें। इस दौरान उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर लड़की बरामद नहीं की गई तो सभी को एकत्र करके डीएम और एसपी का घेराव करेंगे। आरोप लगाया कि इससे पहले भी ऐसी चार घटनाएं हो चुकी हैं। लोग सहमे हुए हैं।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा न्यायालय में पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *