Advertisement

केंद्रीय योजनाओं के तहत उत्तराखंड में PMGSY के तहत 34.66 करोड़ रूपए की धनराशि जारी

Share
Advertisement

केंद्र सरकार ने केंद्रीय योजनाओं के लिए उत्तराखंड को लगभग 58 करोड़ रूपए की धनराशि जारी की है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से धनराशि जारी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र से मिल रही मदद से राज्य की विकास योजनाओं को नई रफ्तार मिल रही है।

Advertisement

केंद्र सरकार ने दो केंद्रीय योजनाओं के लिए उत्तराखंड को लगभग 58 करोड़ रूपे जारी किए हैं। कृषि विकास योजना के तहत उत्तराखंड को 23.28 करोड़ रूपए की धनराशि जारी की गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, PMGSY के तहत राज्य के लिए 34.66 करोड़ रूपए की धनराशि जारी की गई है।

PMGSY के तहत वित्तीय इंसेटिंव के रूप में उत्तराखंड को धनराशि जारी की गई है। केंद्र से प्रदेश के लिए धनराशि जारी होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र के हर विभाग से राज्य की विकास योजनाओं के लिए लगातार धनराशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र से मिल रही वित्तीय मदद का सही ढंग से उपयोग किया जाए, इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों से उत्तराखंड की लटकी योजनाओं को पिछले कुछ समय में केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। जिससे राज्य की विकास योजनाओं को नई गति मिली है। प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के प्रयासों में भी तेजी आई है।

ये भी पढ़ें: सूबे में बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आकलन के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *