फिजी के उप प्रधानमंत्री पहुंचे अयोध्या, बोले… फिजी में भी दीपावली राष्ट्रीय त्योहार

Deputy Prime Minister of Fiji in Ayodhya
Deputy Prime Minister of Fiji in Ayodhya: फिजी देश के उपप्रधानमंत्री बीमान प्रसाद गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान को प्रधानमंत्री बीमान प्रसाद ने कहा कि फिजी में दीपावली राष्ट्रीय त्योहार है और राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।
होता है रामायण का प्रचार-प्रसार
वह बोले, भगवान राम जब वन से लौटे थे तब दीपावली मनाई जाती है, भारतीय मूल के लोग ब्रिटिश राज में फिजी आए थे तो रामायण और गीता को लेकर आए थे। फिजी में रामायण का प्रचार प्रसार बहुत विशेष रूप से होता है। रामायण ही हमारी पहचान बनी है। फिजी में आज भी छोटी-छोटी रामायण मंडलियां हैं। वे सभी श्री राम की रामायण का पाठ करते हैं।
दिल और दिमाग में रहता अयोध्या
उन्होंने कहा हमारे यहां कि हिंदू धर्म को मानने वाले, सनातन को मानने वालों के दिल और दिमाग में अयोध्या हर समय रहता है। हमारे देश बहुजातीय देश है फिर भी दीपावली का जो त्यौहार है उसमें राष्ट्रीय अवकाश होता है। भगवान राम के जीवन से जो प्रेरणा मिलती है उसको लोगों को भी अपने जहन में उतारना चाहिए।
रिपोर्टः आकाश, संवाददाता, अयोध्या, उत्तरप्रदेश
यह भी पढ़ें: कॉरीडोर से बदलेगी वृंदावन की सूरत, ठाकुरजी के दर्शन में होगी सहूलियत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”