Advertisement

राज्यसभा में व्हीलचेयर पर दिखे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, कांग्रेस बोली – डाक्टर साहब की लोकतंत्र में आस्था

Share
Advertisement

दिल्ली सेवा बिल सोमवार को राज्यसभा सदन में पास हो गया है। यह बिल इससे पहले 3 अगस्त को लोकसभा सदन में पास हुआ था। राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिल पेश करने के बाद लंबी चर्चा हुई। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सांसदों ने वोटिंग की। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह भी वोटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

Advertisement

‘सदन से मुंह छुपाये भाग रहे’

90 साल के मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन में दिखे। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस ने भी बीजेपी पर पलटवार करना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि “चरणचुंबकों की फ़ौज एक्टिव की गई है, लेकिन गिद्धों, कितनी भी कोशिश कर लो। सच ये है कि डाक्टर साहब का सदन में होना तुम्हारे आका की कायरता की पोल खोलता है। ये है डाक्टर साहब की लोकतंत्र में आस्था, और एक तुम्हारे जुमलावीर हैं जो सदन से मुंह छुपाये भाग रहे हैं।

AAP सांसद राघव चड्ढा ने किया ट्वीट

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मनमोहन सिंह की फोटो साझा करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि आज राज्यसभा में डॉ। मनमोहन सिंह ईमानदारी की मिसाल बनकर खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ वोट करने आये। लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। उनके अमूल्य समर्थन के लिए मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। धन्यवाद महोदय।

सीएम केजरीवाल ने किया धन्यवाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ। मनमोहन सिंह जी एवं JMM अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन जी स्वास्थ्य के नज़रिए से विपरीत परिस्थितियों में भी संसद में आए, दोनों वरिष्ठ नेताओं का सभी दिल्लीवासियों की तरफ़ से बहुत-बहुत आभार।

राज्यसभा में हुई वोटिंग

आम आदमी पार्टी समेत विपक्षी गठबंधन INDIA के दलों ने दिल्ली सेवा बिल का विरोध किया। आपको बता दें कि राज्यसभा सदन में लंबी चर्चा के बाद बिल पर पक्ष और विपक्ष की वोटिंग हुई। जहां 131 सदस्यों ने इसके पक्ष में वोट किया तो वहीं 102 विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने इसके खिलाफ वोट किया।

ये भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने किया विपक्षी नेताओं का धन्यवाद, कहा – ‘काले कानून के खिलाफ समर्थन देने…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *