Advertisement

दिल्ली-हरियाणा में बाढ़ का खतरा, पहाड़ों पर बारिश का कहर, चारधाम यात्रा बाधित

Share
Advertisement

Delhi: इस मानसून में बारिश का कहर देश के रेगिस्तानी राज्य से पहाड़ो तक देखने को मिल रहा है। यूपी  पंजाब- हरियाणा समेत मैदानी राज्यों में अब बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। गंगा यमुना व्यास समेंत सभी प्रमुख नदियां उफान पर है। नदियों में जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। शहर, कस्बों, गांवों में पानी घुस गया है। हजारों हेक्टर फसल बर्बाद हो रही है। पहाड़ो पर बारिश के कहर बना हुआ है। चारधाम यात्रा भी बाधित हुई है।

Advertisement

इस बीच, 24 घंटे में 16 और लोगों की मौत हुई है। इनमें 8 मौतें उत्तराखंड और चार उत्तर प्रदेश में हुई। हिमाचल में तीन दिन में 31 मौतें हो चुकी हैं। भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे, मनाली-लेह, मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे समेत 1,500 से ज्यादा सड़कें बंद हैं।

हथिनीकुंड बैराज से 3.59 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का पानी और बढ़ेगा। यमुना व घग्गर में बाढ़ से हरियाणा के पानीपत में नवादा व तामशाबाद में बांध टूट गए हैं। कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, भिवानी और यमुनानगर के सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। हिसार से अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं।  

ये भी पढ़े:RAIN IN DEHRADUN: मूसलाधार बारिश से कई घरों में घुसा पानी, पढ़ें पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *