Advertisement

स्वामी विवेकानंद पर अमोघ लीला दास की विवादित टिप्पणी, 1 महीने के लिए बैन  

Amogh Leela Das

Amogh Leela Das

Share
Advertisement

इस्कॉन मंदिर सोसाइटी से जुड़े स्वामी आमोघ लीला दास की स्वामी विवेकानंद और गुरु रामकृष्ण परमहंस पर विवादित टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल बीते दिन मंगलवार को स्वामी अमोघ ने अपने प्रवचन के दौरान  स्वामी विवेकानन्द द्वारा मछली के सेवन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि एक सिद्धपुरुष व्यक्ति कभी भी किसी जानवर को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं करेगा। 

Advertisement

स्वामी आमोघ लीला दास का विवादित बयान

उन्होंने आगे कहा, ‘क्या कोई दिव्यपुरुष कोई जानवर को मारकर खाएगा? क्या कभी मछली खाएगा? मछली को भी दर्द होता है ना? और अगर विवेकानंद मछली खाएं तो क्या एक सिद्धपुरुष मछली खा सकता है? नहीं खाएगा। सिद्धपुरुष के ह्रदय में करुणा होती है।

स्वामी विवेकानंद के अलावा उन्होंने उनके गुरु परमहंस के विचार ‘जातो मत तथो पथ’ पर भी टिप्पणी की और कहा हर रास्ता एक ही मंजिल की ओर नहीं जाता है।

जैसे ही अमोघ लीला दास का ये वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया पर ये विवाद पढ़ गया। इसी कारण इस्कॉन ने अमोघ लीला प्रभु को के खिलाफ कार्रवाई की।

इस्कॉन ने अपने बयान में कहा कि वह अमोघ लीला दास की अनुचित और अस्वीकार्य टिप्पणियों और इन दो व्यक्तित्वों की महान शिक्षाओं के बारे में उनकी समझ की कमी से दुखी है इसलिए उन्हे एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े:RAIN IN DEHRADUN: मूसलाधार बारिश से कई घरों में घुसा पानी, पढ़ें पूरी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *