Advertisement

Delhi: रामलीला मैदान में कांग्रेस की विशाल रैली, खरगे ने भाजपा पर साधा निशाना

Share
Advertisement

Delhi: पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की “न्याय संकल्प सम्मेलन” रैली हुई। इस रैली में कांग्रेस के तमाम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को सम्बोधित किया। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड और ओडिशा के बाद ये खड़गे तीसरा कार्यकर्ता सम्मेलन था।

Advertisement

 Delhi: खरगे का BJP पर निशाना

खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए  भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने  कहा, “मोदी ने हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने की गारंटी ली थी। उन्होंने कहा था कि हर एक नागरिक को 15-15 लाख रुपये देंगे। लेकिन मोदी ने कुछ भी नहीं दिया। PM मोदी ने केवल युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को धोखा देने का काम किया है। मोदी ने माताओं को मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था लेकिन आज सिलेंडर 1200 रुपये में मिल रहा है। कांग्रेस के समय में यह 400 रुपये में मिलता था।  वहीं, कांग्रेस ने जो भी वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया।

कांग्रेस की विशाल रैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी गीता कॉलोनी रोड, -गांधी नगर रोड पर हेवी ट्रैफिक की संभावना की संभावना जताते हुए एडवायजरी जारी की थी। आपको बता दें रैली के लिए 1000 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में पिछले 3 दिनों से डेरा डाल रखा है।

यह भी पढ़ें:-Delhi News: कोर्ट ने संजय सिंह को दी शपथ लेने की इजाजत, करना होगा इन शर्तों का पालन

Hindi Khabar APP: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें