BJP ने 7000 शिक्षकों को ही नहीं बल्कि निगम के लाखों बच्चों के भविष्य को अपनी गंदी राजनीति से ढक दिया: दिलीप पांडेय

नई दिल्ली: ‘आप’ विधायक दिलीप पांडेय ने कहा कि सैलरी न मिलने के खिलाफ कल से निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने जा रहे हैं। कल से सफाई कर्मचारी, डॉक्टर्स, नर्सेस, पैरा मेडिकल स्टाफ, हॉर्टिकल्चर के कर्मचारी, सभी शिक्षकों की आवाज़ से आवाज़ मिलाने जा रहे हैं। पिछले 14 दिनों से निगम के स्कूलों के शिक्षक हड़ताल पर हैं, लेकिन भाजपा का एक नेता उनसे मिलने नहीं गया।
पिछले 14 दिनों से निगम के स्कूलों के शिक्षक हड़ताल पर हैं, लेकिन भाजपा का एक नेता उनसे मिलने नहीं गया – दिलीप पांडेय
उन्होंने कहा कि निगम की सारी संपत्ति बेचने के बाद भी भाजपा कर्मचारियों की तनख्वाह नहीं दे रही है। आम आदमी पार्टी निगम कर्मचारियों के साथ है और उनके हक की आवाज़ में अपनी आवाज़ शामिल कर रही है। वहीं नॉर्थ एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिक्षकों की 70% तनख्वाह दिल्ली सरकार देती है और एमसीडी को केवल 30% तनख्वाह देनी पड़ती है। इसके बावजूद भाजपा शासित एमसीडी शिक्षकों को सैलरी नहीं दे रही है।
निगम के 720 स्कूलों के 7000 से भी ज़्यादा शिक्षक ऑनलाइन क्लास छोड़ सैलरी के लिए सड़कों पर
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता, विधायक और विधानसभा में चीफ व्हिप दिलीप पांडेय ने कहा कि पिछले करीब 5-7 सालों से निगम में भ्रष्टाचार के अलावा एक और चीज़ बरकरार रही है और वह है कर्मचारियों की हड़ताल। 2018 में भी सैलरी न मिलने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। आज फिर भाजपा शासित निगम के कर्मचारियों की हड़ताल हो रही है। निगम के 720 स्कूलों के 7000 से भी ज़्यादा शिक्षक ऑनलाइन क्लास छोड़ सैलरी के लिए सड़कों पर उतर आए हैं।
रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा