Advertisement

बिहार: जानिए पटना की इस ‘धोखेबाज दुल्हन’ के बारे में, कैसे दिया अपनी मां और पति को धोखा

Share
Advertisement

पटना। अब तक आपने सुना था कि प्यार अंधा होता है। प्यार में लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर बैठते है जिसका जिक्र हर जगह होता है। लेकिन प्यार तो प्यार है और वो अंधा होता है ऐसा सबका मानना है।

Advertisement

एक बार फिर प्रेम प्रसंग का मामला खबरों में आ गया है। दरअसल, घटना राजधानी पटना के बिहटा की है। बता दें कि बीते शुक्रवार की शाम को एक युवती अपनी मां के साथ बिहटा बाजार खरीदारी करने आई थी। बाजार में उसने अपनी मां को बैठा कर इंतजार करने के लिए कहा। मां इधर जबतक इंतजार कर रही थी तब तक वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

मामला सिर्फ इतना ही नहीं है बल्कि ये बता दें आपको कि लड़की कि अभी सिर्फ तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। लेकिन तीन महीने में उसने अपने सात वचन को तोड़ते हुए प्रेमी संग भागने का मन बना लिया और धटना को अंजाम दे दिया।

जब काफी देर के बाद युवती वापस नहीं आई तो उसकी मां की परेशानियां काफी बढ़ने लगीं। बेटी के अचानक गायब होने की बात को लेकर दुखी मन से वह घर पहुंची और परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी।

दूसरी ओर, घटना से अनजान पति ने लड़कीवाले को फोन कर कहा कि उसकी पत्नी की विदाई जल्द से जल्द कर दें। इसके बाद तो लड़की के परिजनों के हाथ-पांव जैसे फूलने ही लगे। हालात ऐसा हुआ कि परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। इस बारें में लड़की के परिजनों ने बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरा के किशुनपुर के सिंटू कुमार ने बहलाकर उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। हालांकि मामले की छानबीन अब भी जारी है।

शादी के बाद प्रेमी से भी फोन पर करती थी बात

ऐसा बताया जा रहा है कि महिला की शादी 29 मई 2021 को भोजपुर के बिरनपुर के संजीत कुमार के साथ हुई थी। महिला का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी लगातार युवती अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस मामले में पति का कहना है कि ‘कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी ऐसे बर्बाद हो जाएगी ’।

इस मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई राजेश्वर पंडित ने बताया कि परिजनों ने युवती के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसके बाद मामले की पूरी तरह से जांच की जा रही है। फिलहाल, दोनों की तलाश पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *