Advertisement

सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहा- ‘धोनी इंडियन क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी’

Share
Advertisement

सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा खिलाड़ी करार दिया है। सुनील गावस्कर ने बताया कि जब महेन्द्र सिंह धोनी मैदान पर होते हैं, तो फैंस का जोश देखने लायक होता है। मुझे नहीं लगता कि धोनी के अलावा किसी अन्य खिलाड़ी के लिए फैंस में इतना जुनून होता है। महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरे हैं।

Advertisement

सुनील गावस्कर के मुताबिक IPL की सफलता में भी धोनी का सबसे बड़ा योगदान है। इस सीजन जिस तरह माही के नाम पर देश भर में सारे स्टेडियम पैक थे, वह अपने आप में बताता है कि भारतीय क्रिकेट ने कभी धोनी से बड़ा खिलाड़ी नहीं देखा।

खुद सुनील गावस्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 125 टेस्ट मैच खेले। जिनमें 10122 रन बनाए। उनका एवरेज 51.12 जबकि स्ट्राइक रेट 66.04 का रहा। लिटिल मास्टर ने टेस्ट मैचों में 34 शतक जड़े, जबकि 45 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया। वहीं सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए 108 वनडे मैच खेले, जिनमें 27 अर्धशतक और 1 शतक के साथ 3092 रन बनाए।

सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10000 रनों का आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाज हैं।  जिस वक्त वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों की तूती बोलती थी, उस दौर में गावस्कर बगैर हेलमेट पहने उनकी धज्जियां उड़ाते थे। सुनील गावस्कर को सचिन तेंदुलकर अपना आदर्श मानते हैं।

 कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 में T-20 वर्ल्ड कप, 2011 का ODI वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया। क्रिकेट इतिहास में तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले धोनी इकलौते कप्तान हैं। भारतीय टीम के लिए अंतिम मुकाबला खेले उन्हें 4 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन आज भी फैंस के बीच उनकी दीवानगी का आलम पहले की तरह है।

कई फैंस तो यहां तक चाहते हैं कि ऋषभ पंत की चोट को देखते हुए हिंदुस्तान में खेले जा रहे 2023 एकदिवसीय वर्ल्ड कप में माही विकेटकीपिंग की कमान संभालें। जिस वक्त CSK अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम चेन्नई में IPL 2023 का आखिरी लीग मैच खेल रही थी, तब गावस्कर ने अपने शर्ट पर माही का ऑटोग्राफ लिया था। उस एक लम्हे ने धोनी को विश्व क्रिकेट का सरताज बना दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें