Advertisement

क्या हिटमैन रोहित शर्मा World Cup 2023 में ही 600 छक्के पूरे कर सकते हैं?

Share
Advertisement

रोहित शर्मा भारत के लिए 350,400, 450, 500 और 550 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले कोई भारतीय बैटर 350 छक्के भी नहीं लगा सका था। इस साल रोहित ने भारत के लिए 26 पारियों में 49 छक्के उड़ाए हैं, जबकि शुभमन गिल के बल्ले से 39 पारियों में 46 छक्के आए हैं। 13 पारियां कम खेलने के बावजूद हिटमैन के नाम ज्यादा छक्के हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 142 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंद पर 5 चौकों और 6 छक्कों के साथ 81 रन कूट दिए।

Advertisement

किसी एक देश में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

वनडे इंटरनेशनल की 162 पारियों में बतौर ओपनर हिटमैन के नाम 28 शतक और 39 अर्धशतक हो गए हैं। रोहित शर्मा ने कंगारुओं के खिलाफ तीसरे वनडे में सिर्फ 31 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया। रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 550 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही किसी एक देश में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम हो गया। रोहित भारत में 262 छक्के उड़ा चुके हैं।

राजकोट वनडे में 353 का लक्ष्य चेज करने उतरे रोहित के सामने मिचेल स्टार्क ने पहले ओवर की दूसरी गेंद मिडिल स्टंप पर मार्जिनली शॉर्ट रखी। रोहित शर्मा ने बैकफुट पर से ही मिडविकेट की दिशा में वन बाउंस चौका जड़ दिया। स्टार्क ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ की डाली। रोहित ने इसे मिड ऑफ की दिशा में पुश भर कर दिया और बल्ले के इनर ब्लेड से लगकर गेंद सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चली गई।

वर्ल्ड कप के पहले खौफनाक ट्रेलर

ग्लेन मैक्सवेल के 21वें ओवर की चौथी गेंद पर रोहित आगे निकल कर आए और पिच ऑफ द बॉल तक पहुंचकर लॉन्गऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। रोहित ने इस दौरान मैक्सवेल की गति के साथ बखूबी एडजस्ट किया। यह शॉट देखकर लग रहा था कि आज हिटमैन का शतक पक्का है। मैक्सवेल के 21वें ओवर की अंतिम गेंद टर्न करने के बाद अंदर की तरफ आ रही थी।

रोहित लेग साइड में लॉफ्टेड शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद की पिच तक नहीं पहुंच सके। इस वजह से उन्होंने सीधा मैक्सवेल के हाथ में गेंद को खेल दिया। अपने सिर के पास तेज गति से आती गेंद को मैक्सवेल ने शानदार तरीके से पकड़ लिया। हालांकि हिटमैन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से वर्ल्ड कप के पहले खौफनाक ट्रेलर दिखा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें