राष्ट्रीय

राहुल गांधी की बैठक में फिर अनुपस्थित रहे शशि थरूर, तीसरी बार गैरमौजूदगी से बढ़ी चर्चा

Rahul Gandhi Meeting : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस सांसदों की बैठक हुई, जिसमें शशि थरूर शामिल नहीं हुए. यह तीसरी बार है जब इस प्रकार की बैठक में शशि थरूर की गैरमौजूदगी दर्ज की गई.

दरअसल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर कई मौकों पर पीएम मोदी और उनकी नीतियों की कई बार तारीफ की है. इस कारण शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच के संबंध तनावपूर्ण देखने को मिले हैं.

कांग्रेस बैठक में थरूर नदारद

बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसदों की यह बैठक संसद भवन की एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में हुई, जहां शीतकालीन सत्र के शेष दिनों की रणनीति, विपक्षी एकता और सरकार को घेरने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. अधिकांश कांग्रेस सांसद बैठक में मौजूद रहे, लेकिन शशि थरूर की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक अटकलों को तेज कर दिया है.

कोलकाता कार्यक्रम के चलते बैठक से दूर

वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि शशि थरूर ने अपनी अनुपस्थिति की जानकारी पहले ही पार्टी को दे दी थी. इसके अलावा, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी बैठक में शामिल नहीं हुए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शशि थरूर कल कोलकाता के एक कार्यक्रम में मौजूद थे. जिसके चलते वे दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल नहीं हो पाए.

बैठक से पहले भी दो बार गैरमौजूद रहे थरूर

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब शशि थरूर कांग्रेस सांसदों की बैठक से गैरहाजिर रहे हों. इससे पहले भी वे दो बार ऐसी बैठकों में शामिल नहीं हो पाए थे. 1 दिसंबर को थरूर ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने कांग्रेस की रणनीतिक समूह बैठक जानबूझकर नहीं छोड़ी थी. उनका कहना था कि बैठक के समय वे केरल से लौटते हुए फ्लाइट में थे, इसलिए मौजूद नहीं रह सके.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 25 नवंबर को पब्लिक हॉलिडे, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button