Seema Haider: बीड़ी पीने की शौकीन है सीमा हैदर! सचिन के मना करने पर होता है झगड़ा, जानें किसने किया खुलासा

पाकिस्तानी सीमा हैदर और प्रेमी सचिन
Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीणा के बीच सिर्फ प्यार ही नहीं है, बल्कि दोनों के बीच बीड़ी पीने को लेकर झगड़ा भी होता था, क्योंकि सीमा को बीड़ी पीना पंसद था।
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर जब से भारत आई हैं, तब से उन्हें लेकर कोई न कोई खुलासा हो रहा है। वह लगातार दावा कर रही हैं कि वे अपने भारतीय प्रेमी से बहुत प्यार करती हैं। इसी बीच सीमा और सचिन को लेकर एक नया खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच सिर्फ प्यार ही नहीं हैं बल्कि दोनों के बीच झगड़ा भी होता है। आइये बताते हैं क्यों होता है सीमा और सचिन के बीच झगड़ा।
मकान मालिक ने किया खुलासा
सीमा को बीड़ी पीने का शौक है इस बात का खुलासा उनके मकान मालिक ने किया है। जहां नोएडा के अंबेडकर नगर में दोनों किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कभी-कभी बहुत झगड़ा भी होते थे। सचिन सीमा को बीड़ी पीने के लिए मना करता था। लेकिन सीमा नहीं मानती थी और इस वजह से सचिन उसको पीटता भी था।
सीमा हैदर नहीं जाना चाहती पाकिस्तान
सीमा हैदर दावा कर रही हैं कि वे सचिन से सच्चा प्यार करती हैं और अब कुछ भी हो जाए पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगी। सीमा का कहना है कि पाकिस्तान में मेरा कोई भविष्य नहीं है वहां गैरत के नाम पर लोगों को मार दिया जाता है। मैं बलोच कबीले से हूं वो मुझे छोड़गे नहीं।
राष्ट्रपति मुर्मू को भेजी 38 पेजों की दया याचिका
हिंदुस्तान में रहने के लिए सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 38 पेज की दया याचिका भी भेजी है। जिसमें सीमा ने अपने बच्चों के साथ भारत में रहने की इजाजत मांगी है..पुलिस के सामने सीमा ने कहा है कि, “मैं अब भारत की बहू हूं और मैं यहीं पर रहना चाहती हूं, मेरा अब पाकिस्तान से कोई मतलब नही है।”
ये भी पढ़ें: Uorfi Javed: फ्लाइट में हुई उर्फी जावेद के साथ छेड़खानी, नशे में धुत लड़कों ने की बदतमीजी