
RG Kar Case : आरजी कर रेप और हत्या मामले में संजय रॉय को उम्रकैद की सजा हो गई है। सिलाहद की अदालत ने आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है। इसी पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि आरजी कर बलात्कार-हत्या मामले में सियालदह कोर्ट ने इसका सम्मान किया जाना चाहिए। यह केवल अपराध और सजा का सवाल नहीं है। इसमें और भी बहुत कुछ है।
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि अदालत का फैसला अब स्पष्ट और स्पष्ट है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। यह केवल अपराध और सजा का सवाल नहीं है। इसमें और भी बहुत कुछ है। सजा, अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो, पूरी तरह समाप्त नहीं होता। बलात्कार, हमले और हत्या की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक हैं और गहरी सामाजिक दुर्बलता को दर्शाती हैं। यह जरूरी है कि हम एक मजबूत और सक्रिय नीति लागू करें।
‘पीड़ित परिवार को 17 लाख की आर्थिक मदद’
जानकारी के लिए बता दें कि आरजी कर रेप और हत्या मामले में संजय रॉय को उम्रकैद की सजा हो गई है। अदालत ने फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अपराध दुलर्भ से दुलर्भतम श्रेणी में नहीं आता है। जिसके मद्देनजर दोषी को मृत्युदंड की सजा मिले। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को भी आदेश दिया है। पीड़ित परिवार को 17 लाख की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हर प्रोजेक्ट्स के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हों, सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप