Delhi NCRबड़ी ख़बर

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फहराया तिरंगा, 21 तोपों से दी गई सलामी

Republic Day : 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई। कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत हो चुकी है। कर्तव्य पथ से आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान का दम देख रही है।

कर्तव्य पथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने दर्शक दीर्घा में बैठे गणमान्य लोगों से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी कर्तव्य पथ पहुंचे।

सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे और वहां वीर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

इस बार पूरे भारत से गणतंत्र दिवस समारोह में दस हजार विशिष्ट अतिथि शामिल हो रहे हैं। इनमें पैरालंपिक खिलाड़ी, बेहतर प्रदर्शन करने वाले सरपंच, हथकरघा कारीगर, वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हैदराबाद स्थित वीरूला सैनिक स्मारक, परेड ग्राउंड जाकर अमर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सलामी दी।

दुनिया ने देखी भारत की ताकत

कर्तव्य पथ के ऊपर अमृत फॉर्मेशन में आठ जगुआर, वज्रांग फॉर्मशन में 6 राफेल, त्रिशुल फॉर्मेशन में तीन सुखोई-30 आसमान में दुनिया में भारत की ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।

• कर्तव्य पथ के ऊपर वायुसेना का विमान अर्जन फॉर्मेशन में सी-295, नेत्र फॉर्मेशन में- 1 AWACS, 2 सुखोई-30, भीम फॉर्मेशन में 1 C-17 आसमान में गजरजा।

• वायुसेना सतलुज फॉर्मेसन- 1 एएन 32 एयरक्राफ्ट, सतलुज फॉर्मेसन- 2 डॉर्नियर-228 एसी से कर्तव्य पथ के ऊपर से गुजर रही है।

• कर्तव्य पथ के ऊपर वायुसेना का फ्लाई पास्ट हो रहा है। सबसे पहले विकट्री फॉर्मेशन में 3 अपाचे विमान कर्तव्य पथ के ऊपर से गजर रहा है।

मोटरसाइकिल के साथ प्रदर्शन

कर्तव्य पथ पर द डेयरडेविल्स की टीम मोटरसाइकिल के साथ प्रदर्शन कर रही है। इसमें विशेष रूप से ट्रेंड बाइक राइडर्स होते हैं। द डेयरडेविल्स आज दो विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। सिग्नल कोर की बाइक राइडर डिस्पले टीम ने सीढियों के साथ बाइक पर एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किए।

यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button