Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

CM योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, कही ये बात

Republic Day : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में झंडा फहराया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि संविधान के अनुसरण से विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मैं पूरे प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं। आज के ही दिन भारत ने अपना संविधान लागू करते हुए एक संप्रभु संपन्न लोकतांत्रित गणतंत्र भारत के रूप में अपनी एक नई यात्रा को प्रारंभ करने का निर्णय लिया था। लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के नेतृत्व में भारत ने एक संविधान सभा का गठन किया। संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को एक माला के रूप में पिरोने का उत्तरदायित्व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी को दिया गया, जिन्होंने 26 नवंबर 1949 को एक मसौदा संविधान सभा के सामने सौंपा और 26 जनवरी 1950 को ये देश खुद का अपना संविधान लागू करने में सफल हो पाया।

साथ जुड़ने का प्रेरणा प्रदान करता है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने का प्रेरणा प्रदान करता है। सम और विषम परिस्थितियों में यह पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने में सफल रहा है। आज के इस अवसर पर जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष को पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर मैं भारत माता के महान सपूतों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 75 वर्षों की ये यात्रा हमें अमृत काल से जोड़ती है। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय देने के लिए हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। भारत के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के न्याय मिले और पूरा भारत एकता के सूत्र में बंधकर करके भारत की समृद्धि के बारे में सोचे ये प्रेरणा भारत का संविधान देता है।

विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज हम सबके सामने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य है और ये भारत के संविधान का अनुसरण करके ही पूरा किया जा सकता है। आज के इस अवसर पर जब भारत के संविधान के उस मूल प्रति का हम अवलोकन करते हैं तो हम भारतीय संस्कृति की गहराई व ऊंचाई का अंदाजा लगा सकते हैं। सीएम ने कहा कि हमें अपने संविधान के प्रति इस बात के लिए भी गौरव की अनुभूति करनी चाहिए कि दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र होने का सौभाग्य हमारे भारत के पास है।

हमारे देश में बिना किसी भेदभाव के सभी को मताधिकार की ताकत प्राप्त हुई। आज आधुनिक लोकतंत्र का श्रेय लेने वाले तमाम देश हैं, लेकिन वहां रंगभेद तो कहीं आधी आबादी महिलाओं को भी यह ताकत नहीं मिली है। भारत अपने यहां ये सब पहले ही दिन से लागू कर चुका है। हम सब अपने कर्तव्यों का पालन करें तो आने वाले समय में अगले 25 वर्ष का जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प देशवासियों को दिया है वह विकसित भारत 25 सालों में देशवासियों के सामने होगा।

यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button