मनोरंजन

रामायण का पहला टीजर रिलीज: रणबीर कपूर श्री राम और परशुराम के रोल में आएंगे नजर

Ranbir Kapoor Interview : इस साल की लंबे समय से इंतजार की जा रही हिंदी फिल्म रामायण का पहला टीजर जारी हो गया है. जैसे ही यह सोशल मीडिया पर साझा हुआ, कमेंट्स और चर्चाओं की लहर दौड़ गई. टीजर में वीएफएक्स, म्यूजिक और एआई के इस्तेमाल पर बात हो रही है, लेकिन सभी इस बात पर सहमत हैं कि रणबीर कपूर प्रभु श्री राम के रूप में शानदार लग रहे हैं.

फिलहाल यह फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन में है, यानी वीएफएक्स, साउंड और अन्य शॉट्स पर काम जारी है. इस बीच रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी राहा के साथ जुड़े मजेदार किस्से साझा किए, उन्होंने बताया कि जब भी वे रामायण की शूटिंग के लिए घर से निकलते हैं, तो राहा उनसे हनुमान जी के बारे में सवाल करती हैं.

रणबीर ने राहा को रामायण सुनाई

वहीं, रणबीर ने कहा, “मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि एक तरफ मैं श्री राम का किरदार निभा रहा हूं और दूसरी तरफ अपनी बेटी राहा को रामायण की कहानियां सुनाता हूं. मुझे हैरानी होती है कि मेरी तीन साल की बेटी इतनी खुशी और उत्साह के साथ मेरी कहानियां सुनती है. वो मुझसे पूछती है कि क्या आपने आज हनुमान जी और सीता जी के साथ शूट किया.”

राहा ने बदला रणबीर का नजरिया

उन्होंने आगे बताया कि राहा की कहानियों में इतनी रुचि देखकर उन्हें भी आश्चर्य होता है. रणबीर ने कहा कि वे पहले इस किरदार के लिए खुद को फिट नहीं समझते थे और रिजेक्ट करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन राहा के जन्म ने उनके नजरिए को बदल दिया.

आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे. वे श्री राम के साथ-साथ भगवान परशुराम के किरदार में भी दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- इंस्टाग्राम ने शुरू की ‘Instagram Plus’ टेस्टिंग, पेड फीचर्स जल्द आएंगे, प्रीमियम फीचर्स की तैयारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button