Chhattisgarhराज्य

रायपुर में GATE परीक्षा में फर्जीवाड़ा : मुन्ना भाई नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार

GATE Exam Cheating : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘मुन्ना भाई MBBS’ फिल्म जैसी एक घटना सामने आई है. पुलिस ने GATE परीक्षा के समय बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं.

यह मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस और परीक्षा प्रबंधन की टीम ने संयुक्त छापेमारी की. आरोपियों के पास से विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं. डीडी नगर थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही.

मुन्ना भाई नेटवर्क पर पुलिस की जांच

पुलिस की टीम मुन्ना भाई नेटवर्क के और सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है. जांच में सामने आया कि परीक्षा के पेपर के बदले दो लाख रुपये की डील हुई थी. परीक्षा दे रहे तीन अभ्यर्थियों को तीन युवकों द्वारा बाहर से परीक्षा के सवालों के जवाब दिए जा रहे थे.

वहीं, डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ बड़ा खुलासा हो सकता है, उन्होंने कहा कि आरोपियों पर निगरानी ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- Ration Card : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, राशन की जगह अब सीधे अकाउंट में आएंगे पैसे

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button