बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

7 सितंबर से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा पर निकलेंगे राहुल गांधी, कई राज्यों से जुड़ेंगे कांग्रेसी नेता

नई दिल्ली: कांग्रेस की कमान को हाथ सें लेने से मना करने के बाद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकलने वाले है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में सिविल सोसाइटी के लोगों और प्रमुख हस्तियों से बात करने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाली है।

150 दिनों की होगी यात्रा, जुटेंगे कई कांग्रेसी नेता

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चलने वाली यह यात्रा 150 दिनों की होगी। इस पूरे यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और अलग-अलग राज्यों से कई नेता जुड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक इस यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी देश के 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगा।

बता दें कि, राहुल गांधी ने कुछ समय पहले उदयपुर में हुई चिंतन शिविर के ही दौरान ही इसकी घोषणा की थी। शिविर के अंतिम दिन अपने भाषण में राहुल ने कहा था- हम फिर जनता के बीच जाएंगे, उससे अपने रिश्ते मजबूत करेंगे और ये काम शॉर्टकट से नहीं होगा। ये पसीने से होगा यानी कड़ी मेहनत से।

Related Articles

Back to top button