Punjab

राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के निवासियों को पारदर्शी और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व विभाग में चल रहे सुधारों के तहत आज 56 तहसीलदारों और 166 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं।

जारी एक प्रेस बयान में राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।

कोई शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई तुरंत की जाएगी

मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार लोक हितैषी प्रशासन देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिसके तहत ये तबादले किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी किसी प्रकार की कोई शिकायत मिलने पर ऐसी कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

यह भी पढ़ें : क्या अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते? जानें क्यों अहम है जे.डी वेंस का भारत दौरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button