Punjab : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ‘सर्वाेत्तम वोटर शिक्षा और जागरूकता मुहिम- 2024’ के लिए मीडिया अवॉर्ड का ऐलान

Punjab : भारत निर्वाचन आयोग ने 2024 के दौरान वोटर शिक्षा और चुनाव जागरूकता को उत्साहित करने के लिए मीडिया हाउसों के शानदार यत्नों को मान्यता देने के मद्देनजर विशेष मीडिया अवॉर्ड का ऐलान किया है। यह पुरस्कार उन मुहिमों को सम्मान के तौर पर दिए जाएंगे, जिन्होंने वोटिंग प्रक्रिया, मतदान सम्बन्धित ‘आई. टी. एप्लीकेशनों और अन्य मुख्य चुनाव विषयों के बारे में जागरूकता पैदा करके वोटरों की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुरस्कार, एक प्रशंसा पत्र और मोमेंटो के रूप में होंगे, जोकि राष्ट्रीय वोटर दिवस, 25 जनवरी, 2025 को दिए जाएंगे।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि यह पुरस्कार चार श्रेणियों, प्रिंट मीडिया, टेलिविजन, रेडियो और ऑनलाईन, सोशल मीडिया को दिए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन पुरस्कारों का मूल्यांकन वोटर जागरूकता मुहिमों की क्वालिटी, पेश की गई जानकारी की भरोसे योग्यता और मुहिम की तरफ से कवर किये दायरे पर आधारित होगा।
भारत निर्वाचन आयोग के पत्र अनुसार, ‘‘ हम ऐसीं मुहिमों की तलाश कर रहे हैं जो निष्पक्ष मतदान की महत्ता को प्रभावी ढंग से उजागर करने, आई. टी. नवीनताओं के योग्य प्रयोग और भ्रामक जानकारी से निपटने के साथ-साथ जन जागरूकता पर सकारात्मक प्रभाव डालती हों।
’प्रिंट मीडिया : ऐंटरियां भेजते समय किये गए काम का पूरा विवरण, प्रकाशित लेखों की संख्या, कुल प्रिंट एरिया और जन भागीदारी सम्बन्धी गतिविधियां शामिल होनीं चाहिए। सम्बन्धित लेखों की एक सॉफ्ट कॉपी, वेब लिंक या हार्ड कॉपी भी प्रदान की जाए।’टेलिविजन और रेडियो- ‘ऐंटरियों में सी. डी., डी. वी. डी., या पैन ड्राइव के द्वारा डाटा प्रदान किया जाना चाहिए, जिसमें मियाद सम्बन्धी और कुल प्रसारण समय के विवरण शामिल हों। सीधा जन सम्मिलन जैसी अन्य गतिविधियों भी को भी उजागर किया जाए। सोशल मीडिया : सम्बन्धित लिंकों या पी. डी. ऐफज के साथ पोस्टों, ब्लॉग, या मुहिमों के बारे जानकारी दी जाए। मुहिम के प्रभाव के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों का विस्तृत विवरण भी दिया जाए।
सभी ऐंटरियों 2024 के दौरान प्रकाशित, प्रसारण या पोस्ट की होनी चाहिए। अंग्रेजी या हिंदी के इलावा अन्य भाषाओं में ऐंटरियों के साथ अंग्रेजी अनुवाद शामिल होना चाहिए। ऐंटरियों में मीडिया हाउस का नाम, पता और संपर्क विवरण शामिल होने चाहिए, जो 10 दिसंबर, 2024 तक राजेश कुमार सिंह, अंडर सैक्ट्री (संचार) भारत निर्वाचन आयोग, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नईं दिल्ली- 110001 के पते पर जमा करवाए जा सकते हैं।
ईमेल है media-division@eci.gov.in.
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने चुनाव जागरूकता पैदा करने के लगातार यत्नों के लिए मीडिया हाउसों का धन्यवाद किया है और भविष्य में मतदान के दौरान अपना योगदान जारी रखने के लिए उत्साहित किया है।
यह भी पढ़ें : भारतीय लड़ाकू विमान जल्द भरेंगे उड़ान, सबसे ज्यादा ऊंचाई पर रनवे तैयार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप