Punjab

पंजाब के मुख्यमंत्री फिर बनेंगे दूल्हे राजा, देखिए महमानों की लिस्ट

पंजाब में एक बार फिर से ढोल नगाड़ो की गूंज सुनाई देने वाली है। हाल ही में पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने भगवंत सिंह मान एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। चौंकिए नहीं ये कोई मजाक नहीं बल्कि सच्चाई है। आपको बता दें कि अभी तक की मिली खबरों के मुताबिक पंजाब के सीएम की शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में कल शादी होने वाली है।

यह भी पढ़ें: लालू यादव की तबीयत में नहीं सुधार, AIIMS दिल्ली ले जाने की तैयारी, PM मोदी ने जाना हाल

आपको बता दें कि उनकी पहली शादी भी Love Marriage  ही हुई थी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। कहा ये भी जाता है कि उनकी पहली शादी के टूटने की  वजह राजनीति थी। भगवंत सिंह मान पहली पत्नी ये चाहती थीं कि वो राजनीति में न जाकर पारिवारिक जीवन पर ध्यान दें। इसी मतभेद के चलते दोनों लोगों में विवाद हो गया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पंजाब की जनता ज्यादा जरूरी है। इसी के चलते उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना। उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अमेरिका चली गईं। बता दें कल भगवंत की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल, इसी के साथ कई बड़े नेता भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

गुरप्रीत कौर से कल शादी होगी शादी

हालांकि उनकी पत्नी के दो बच्चे भी हैं। फिलहाल उनकी कल दूसरी शादी है। उनकी दूसरी होने वाली पत्नी का नाम शादी डॉ. गुरप्रीत कौर है। और खबरों के मुतबिक ये शादी भी प्रेम विवाह के अंतर्गत हो रही है। ये भी कयास लगाए जा रहें हैं कि इस शादी में देश के नामचीन चहरे भी शामिल हो सकते हैं।

कैसा रहा भगवंत मान का राजनीतिक सफर

मान सिंह पहले पंजाब पीपुल्स पार्टी से चुनाव लड़े थे। हालांकि वह चुनाव हार गए इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो परिवार में विवाद हो गया। जिस वजह से 2015 में उनका तलाक हो गया। वर्तमान में वो पंजाब के मुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को बताया दोहरे चरित्र वाली पार्टी, सियासी माहौल हुआ गर्म

रिपोर्ट: निशांत

Related Articles

Back to top button