पंजाब: कैबिनेट का बंटवारा, रंधावा के पास गृह और ओपी सोनी को मिला स्वास्थ्य मंत्रालय

@CharanjitChanni

Share

चंडीगढ़: पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के CM बनने के बाद कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है

चन्नी के पास विजिलेंस, न्याय और नागरिक उड्डयन विभाग हैं।

वहीं उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह मंत्रालय और राज्य के दूसरे उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग सौंपा गया है।

इसके अलावा कैबिनेट के युवा चेहरे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को परिवहन विभाग मिला है।

साथ ही वित्त मंत्रालय पहले की तरह मनप्रीत बादल के पास ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *