Punjabराज्य

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने विद्यार्थी रणवीर सिंह सचदेवा को एआई तकनीक में योगदान के लिए शुभकामनाएं दी

Punjab News : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने आठ वर्षीय रणवीर सिंह सचदेवा को आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस आधारित प्रौद्योगिकियों में योगदान देने के लिए बधाई दी और उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमात्मा उसके भविष्य के सपने पूरे करे और वह अपनी जिंदगी में कामयाबी के शिखर पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है और यदि वह मानक शिक्षा प्राप्त करते है तो हमारा देश खुशहाल होगा, उन्होंने आगे कहा कि पूरे सिख भाईचारे को उस पर गर्व है.

दर्शन को एआई से जोड़कर भारत को फायदा

इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी रणवीर सिंह सचदेवा ने कहा कि वह प्राचीन भारतीय फिलासफीज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकियों के द्वारा आज के दौर से जोड़ने का यत्न कर रहा है, आने वाले समय में दुनिया इसको अपनाएगी. वह ए.आई.से संचालित प्रौद्योगिकियों में योगदान देना चाहता है क्योंकि भविष्य में एआई, भारत के जी.डी.पी. के विकास में बहुत अहम योगदान देगी.

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार अभी भी जारी, हिंदू महिला के साथ हुई गैंगरेप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button