राजनीतिराष्ट्रीय

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने की सगाई, अवीवा बेग संग जल्द करेंगे शादी

Raihan Vadra Engaged : प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा संग सगाई कर ली है। रेहान ने निजी प्रोग्राम में 7 साल पुरानी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को सगाई की अंगूठी पहनाई। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की तारीख जल्दी ही अनांउस हो सकती है।

रेहान वाड्रा ने लंदन से की पढ़ाई

बता दें कि दोनों परिवारों ने सगाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हुई है। रेहान वाड्रा 24 साल के हैं। कम नजर आते हैं और राजनीति या लाइमलाइट से दूर रहते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की और इसके बाद देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई पूरी की। रेहान की नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में गहरी रुचि है।

दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध

अवीवा बेग का परिवार दिल्ली में रहता है। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। अवीवा एटेलियर-11 की को-फाउंडर हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है। अवीवा फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित प्रदर्शनी में हिस्सा लिया है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 6 की मौत, कई घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button