Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : 2019 में विफल रहा था भाजपा का दक्षिण भारत अभियान,2024 में क्या होगा बीजेपी का दक्षिण को लेकर प्लान?

Lok Sabha Election 2024 :

Lok Sabha Election 2024 :

Share
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : 5 राज्य,132 लोकसभा सीटें और महज 29 NDA सांसद। केरल,आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 0 सीट। 2019 में विफल रहा था भाजपा का दक्षिण भारत अभियान। आखिर 2024 में क्या होगा बीजेपी का दक्षिण को लेकर प्लान?

Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : दक्षिण में नहीं चला था मोदी मैजिक

भारतीय जनता पार्टी भले हीं इन दिनों अपने राजनितिक जीवन के सबसे अच्छे दौर से गुजर रही हो। आज भले हीं भाजपा के पास लोकसभा से लेकर विधानसभा में सीटों की अच्छी खासी संख्या हो। लेकिन आज भी भारत के कुछ राज्य भाजपा की पकड़ से बाहर हैं। उत्तर भारत में हीं देखें तो भाजपा आज तक पंजाब और बंगाल में पूरी तरह अपनी पकड़ नहीं बना पाई है। लेकिन 2024 के लोकसभा अभियान में,दक्षिण के राज्य भाजपा के लिए संकट बन सकते हैं। क्योंकि ये राज्य आज भी भाजपा की पूर्ण पहुँच से बाहर है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों के नतीजों से पता चलता है कि,जहां शेष भारत ‘मोदी सुनामी’ की चपेट में था वहीं पांच दक्षिणी राज्यों की कहानी कुछ अलग थी।

Lok Sabha Election 2024 : केरल,आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 0 सीट

दक्षिण भारत में 132 लोकसभा सीटें हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में यहाँ बीजेपी को सिर्फ 29 सीटें मिली थीं। लेकिन अब भाजपा 370 से पार की घोषणा कर चुकी है और NDA के तहत 400 के पार जाने का भी वादा कर चुकी है। लेकिन उनका बिना दक्षिण के इन आकड़ों को छूना इतना आसान नहीं होगा। तो क्या रहेगा इस बार बीजेपी का दक्षिण को लेकर प्लान ? आपको बता दें ! 2019 में कर्नाटक में बीजेपी को 25 और तेलंगाना में चार सीटें मिली थीं। वहीं ! तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश, केरल, पुडुचेरी में पार्टी का खाता नहीं खुला था। पिछले आम चुनाव में भाजपा का निजी स्कोर 303 रहा था। 370 के आंकड़े को हासिल करने के लिए पार्टी के लिए दक्षिण भारत के पांच राज्यों और तीन केंद्रशासित प्रदेश में लंबी छलांग लगानी होगी।

Lok Sabha Election 2024 : दक्षिण को लेकर भाजपा गंभीर है

दक्षिण भारत में पार्टी ने दक्षिण में 84 सीटों को चिह्नित किया है,जहां बीजेपी हमेशा से कमजोर रही है। खुद बीजेपी के नेता मानते हैं कि,अगले चुनाव में पार्टी को कर्नाटक की 25 सीटों के अलावा 30 नई सीटें जीतनी होंगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पीएम मोदी ने यहां जनवरी और फरवरी के बीच दक्षिण भारत में 11 दिन गुजारे हैं। इन दौरों में उन्होंने केंद्र की परियोजनाओं के साथ जनसभाएं कीं। अभी चुनावी सभाओं का दौर बाकी है, जो मार्च के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा।

Lok Sabha Election 2024 : मोदी ने दिए जीत के सूत्र

वहीं ! तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें हैं जिनमें 15 सीटें बीजेपी के निशाने पर है। बीजेपी को उम्मीद है कि,पीएम मोदी की रैली और के. अन्नामलाई की यात्रा के बाद इनमें से सात सीटों शिवगंगा, रामनाथपुरम, थेनी, मदुरै, विधुनगर, थूथुकूडी और कन्याकुमारी पर पार्टी का परचम बुलंद हो सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य ईकाई को ऐसी पार्टियों से चुनावी गठबंधन करने का मंत्र भी दिया है,जो इस बार भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यानी इस बार दक्षिण को लेकर भाजपा गंभीर है। जिसके लिए मोदी ने रैलियों के के रूप में मेहनत करनी शुरू कर दी है। अब देखना ये है कि,बीजेपी को इस मेहनत का क्या फल मिलता है?

ये भी पढ़ेंः    http://Greater Noida: मेस के खाने से फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए 100 छात्र, अस्तपाल में कराया गया भर्ती

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *