Other Statesबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

PM Modi : पीएम मोदी महाराष्ट्र के पालघर का करेंगे दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के पालघर में वाधवन बंदरगाह परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी का संबोधन भी है। वह मुंबई में ग्लोबल फिटनेट फेस्ट को संबोधित करेंगे। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम का ग्लोबल फिनटेक फेसेट में संबोधन होगा। फिर वह 1:30 बजे पालघर के सिडको ग्राउंड में पहुंचेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट कर बताया है। उन्होंने लिखा है कि मैं 30 अगस्त को महाराष्ट्र के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। मैं मुंबई और पालघर में कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। मुंबई में, मैं सुबह लगभग 11 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में हिस्सा लूंगा। यह मंच भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है। फिनटेक की दुनिया में और इस क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाने के बाद, मैं वाधवन बंदरगाह परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालघर में रहूंगा। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, जो बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 सबसे बड़ा बंदरगाह होगा

जानकारी के लिए बता दें कि पालघर का बंदरगाह गहरे पानी में स्थित होगा और यह सबसे बड़ा बंदरगाह होगा। अंतराष्ट्रीय समुद्रीय परिवहन के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। यह अत्याधुनिक होगा और बुनियादी ढांचे से लैस भी होगा। मछली पकड़ने वाले जहाज होते हैं। अब उन जहाजों में संचार सहायता प्रणाली की भी सुविधा उपलब्ध होगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी बैठक…PM मोदी भी मौजूद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button