Parliament Winter Session Live: प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत, बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में की नारेबाजी

Parliament Winter Session Live: कांग्रेस, NCP, RJD, TRS और IUML ने महंगाई के मुद्दे पर राज्यसभा से वॉकआउट किया।
तृणमूल कांग्रेस ने भी 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन सहित विभिन्न मुद्दों पर राज्यसभा से वॉकआउट किया।
प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत, बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में नारेबाजी की।
सरकार द्वारा किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों का रिकॉर्ड न होने के जवाब पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा बोले जितने किसानों ने अपनी जान कुर्बान की है उसका रिकॉर्ड सार्वजनिक है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे प्रकाशित किया है। हर प्रदेश में गांव स्तर पर ये जानकारी मौजूद है।
12 सांसदों के निलंबन को लेकर विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई।
विपक्ष द्वारा संसद में प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले गांधी जी की प्रतिमा के नीचे अगर वे धरना दे रहे हैं तो कुछ सद्बुद्धि आ सकती है। आपको संसद की चर्चा, बहस और फैसलों में भागेदारी करनी चाहिए। यही लोकतांत्रिक मर्यादा है।
कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन को लेकर गांधी प्रतिमा के पास हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बोले कोई सरकार ऐसी नहीं हो सकती है जिसके पास आंकड़े ना हो। आंकड़े ना दिखाना ये सरकार का बहाना है। लेकिन किसान झुकने वाले नहीं हैं वो लड़ेंगे और लड़ते रहेंगे। MSP और उनकी जितनी भी मांगें हैं वो उसके लिए लड़ेंगे।