
Opium Cultivation Destroyed: गया में अफीम विनिस्टिकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में अफीम की फसल नष्ट कराई गई। डुमरिया थाना क्षेत्र की काचर पंचायत अंर्तगत हुरमेठ गांव में लगभग 7.85 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को प्रशासन द्वारा ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया। बताया गया कि एरिया नक्सल प्रभावित है इसलिए यहां इस फसल को नष्ट करवाया जा रहा है।
Opium Cultivation Destroyed: बिहार-झारखंड की सीमा से सटा है गांव
डुमरिया प्रखंड का हुरमेठ गांव बिहार-झारखंड सीमा से सटा है। यहां एक किसान की निजी भूमि के 7.85 एकड़ एरिया में अफीम की खेती की जा रही थी। इस फसल को एसएसबी 29वीं वाहिनी, सी कंपनी, डुमरिया, सुरक्षा बलों के जवानों व एक्साइज विभाग द्वारा नष्ट कर दिया गया। बताया गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इस खेती का गलत उपयोग होने का अंदेशा बना रहता है। इसलिए इसे नष्ट कराया जा रहा है।
इन अधिकारियों की देखरेख में हुई कार्रवाई
एस वनष्टिकरण अभियान में एक्साइज विभाग के नोडल अधिकारी प्रभात कुमार, डुमरिया थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह, एसएसबी डुमरिया के इंस्पेक्टर राकेश कुमार, वन विभाग के अधिकारी दिनेश प्रसाद गुप्ता, डुमरिया अंचलाधिकारी कौशर ईमाम, अंचल अमीन राजीव रंजन के अलावा काफी संख्या में एसएसबी के सुरक्षा बल व डुमरिया थाना की पुलिस मौजूद थे।
रिपोर्टः बिप्लव कुमार, संवाददाता, गया, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: देश नफरत फैलाने वालों के हाथों में- जगदानंद सिंह
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar