शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में नहीं मिलेगी राहत, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather

Weather

Share

Weather : मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर तापमान और गिर सकता है। हालांकि दिल्ली में दोपहर में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। पश्चिमी विक्षोभ के वजह से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के अंत में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका है। कोहरे और शीतलहर की चपेट में चल रहे उत्तर भारत में बुधवार को ठंड बढ़ गई हैं। कश्मीर घाटी में रात का तापमान अधिकांश इलाकों में शून्य से नीचे रहा। राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में यह जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है।

दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में रात का तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम है।

जयपुर में रात का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा में कई जगहो पर घना कोहरा देखा गया, अमृतसर में दृश्यता शून्य हो गई। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में दृश्यता 80 मीटर तक कम हो गई। हरियाणा के करनाल और अंबाला में भी कोहरा देखा गया।

तापमान शून्य से नीचे चला गया

पंजाब में संगरूर, एसबीएस नगर और अमृतसर सबसे अधिक ठंड रहे। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घनी धुंध से दृश्यता भी शून्य रही, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। 10 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 11 जनवरी को कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में ऊना में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि जनजातीय लाहौल और स्पीति के ताबो में तापमान शून्य से नीचे चला गया।

इटावा और आगरा सबसे ठंड रहे

यूपी के अधिकांश जिलों में ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है। बुधवार को इटावा और आगरा सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार और शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड और घने कोहरे स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका है। सुबह और शाम के समय मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें : ICC Rankings : ICC ने टेस्ट रैंकिग की जारी, जानें क्या हुए बदलाव ?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *