NIT: विश्व के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में मिला NIT राउरकेला को स्थान..

NIT राउरकेला को 601-800 बैंड में विश्व के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में स्थान मिला है। टाइम्स हायर एजुकेशन ने 2024 की विश्वविद्यालय रैंकिंग जारी की है। NIT राउरकेला इस बार पिछले वर्ष से दो पायदान ऊपर है।
मुख्य बातें
टाइम्स हायर एजुकेशन ने विश्वविद्यालयों की रैंकिंग-2024 जारी की है। NIT राउरकेला ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दो बैंड ऊपर स्थान प्राप्त किया और दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में 601-800 के बैंड में आ गया है। NIT राउरकेला को 2023 में 1000-1200 के बैंड में स्थान मिला। इस वर्ष देश के अनेक प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों IIT, गुवाहाटी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलगप्पा विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के साथ राउरकेला ने अपना रैंक साझा किया। पूरी सूची की बात करें तो 1,904 विश्वविद्यालय 108 देशों शामिल थे।
प्रोफेसर के.उमामहेश्वर राव ने क्या कहा
NIT राउरकेला के पूरे शैक्षणिक समुदाय को बधाई देते हुए प्रोफेसर के. उमामहेश्वर राव (निदेशक, NIIT) ने कहा कि NIT राउरकेला पिछले वर्ष से दो पायदान ऊपर है, जो दर्शाता है कि हम लगातार बेहतर प्रयास कर रहे हैं। यह हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पूर्व विद्यार्थियों की मिलीभगत का परिणाम है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ।
मैं महत्वपूर्ण उद्योग भागीदारों, समर्थकों और हितधारकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, जिन्होंने हमारी यात्रा में अमूल्य योगदान दिया है। आपके समर्थन और हमारे मिशन के विश्वास ने इस उपलब्धि को रेखांकित किया। प्रोफेसर के. उमामहेश्वर राव ने कहा कि भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है क्योंकि हम शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से दुनिया पर सकारात्मक प्रभाव डालना जारी रखेंगे। टाइम्स हायर एजुकेशन विश्वविद्यालय रैंकिंग अनुसंधान-गहन विश्वविद्यालयों को उनके शिक्षण, अनुसंधान, ज्ञान हस्तांतरण और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण के आधार पर आंकती है। इस वर्षकी रैंकिंग में 16.5 मिलियन शोध प्रकाशनों में 134 मिलियन सेअधिक उद्धरणों का विश्लेषण किया गया और वैश्विक स्तर पर 68,402 विद्वानों की सर्वेक्षण प्रतिक्रियाएं शामिल थीं।
ये भी पढ़े- Jharkhand: झारखंड के लोगों को मिली बड़ी सौगात, वंदे भारत में 15 मिनट पहले कर सकेंगे करंट टिकट बुक..