भारत सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंजूरी, जानें कब लॉन्च होगा चंद्रयान-4

भारत सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को दी मंजूरी
New Space Mission : चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। चंद्रयान-4 मिशन को 2027 में प्रक्षेपित किये जाने की संभावना है। वहीं अब इसरो ने बताया है कि केंद्र सरकार ने महत्वाकांक्षी चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दी है।
इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार ने चंद्रमा का अध्ययन करने के लिए महत्वाकांक्षी चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दी है। वी. नारायणन ने एक कार्यक्रम में कहा कि चंद्रयान-5 मिशन के तहत चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर ले जाया जाएगा।
चंद्रयान-2 मिशन 98 प्रतिशत सफल रहा
चंद्रयान-3 मिशन में पच्चीस किलोग्राम का रोवर प्रज्ञान चंद्रमा पर गया था। चंद्रयान मिशन के तहत चंद्रमा की सतह का अध्ययन किया जा रहा है। साल 2008 में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित चंद्रयान-1 ने चंद्रमा का रासायनिक खनिज और फोटो-भूवैज्ञानिक डाटा जुटाया था। वहीं साल 2019 में लांच किया गया चंद्रयान-2 मिशन 98 प्रतिशत सफल रहा।
इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि चंद्रयान-2 पर लगा हाई रिजोल्यूशन कैमरा अभी भी कई तस्वीरें भेज रहा है। चंद्रयान-3 मिशन का मकसद चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और रोवर की क्षमता का प्रदर्शन करना है।
सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी
बता दें कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी। चंद्रयान-4 मिशन को 2027 में प्रक्षेपित किये जाने की संभावना है। चंद्रयान-4 मिशन उद्देश्य चंद्रमा से एकत्रित नमूने लाना है।
चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली
वी. नारायणन ने कहा तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। हम इसे जापान के सहयोग से पूरा करेंगे। इसरो की भावी परियोजनाओं के बारे में वी. नारायणन ने कहा कि गगनयान सहित कई मिशनों के अलावा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना पर भी काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप