मनोरंजन

ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य पर बन रहे चालीसा से लेकर गाना, नया भोजपुरी सॉन्ग ‘SDM बनते ही भूल गइलु’ रिलीज..

Bhojpuri Song On Jyoti Maurya And Alok Maurya: एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य की स्टोरी पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई गाने बन रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की स्टोरी मीडिया में काफी चर्चा में बनी हुई है। लोग बड़े ही मजे से इस खबर के बारे में सुन रहे हैं और आगे क्या होगा ये भी जानना चाहते हैं। ज्योति और आलोक पर कई मीम भी बन चुके हैं। अब तो ज्योति मौर्य केस में भोजपुरी गानों की एंट्री हो गई है। भोजपुरी में अब तक ज्योति और आलोक पर दस से भी ज्यादा गाने बन चुके हैं। तमाम भोजपुरी कलाकार इन गानों को अपनी आवाज दे रहे हैं।

लोगों को यह गाने खूब पसंद आ रहे हैं। कुछ गानों में आलोक को सपोर्ट किया गया है तो कुछ गानों में दोनों के बाच दूरियां दिखाई गई हैं।

इन गानों की बात करें तो इनमें सबसे टॉप पर इनकी चालीसा है, जिसे चंदा शर्मा ने गाया है। यह गाना 5 जुलाई को रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इन पर एक और गाना ‘एसडीएम बनते ही भूल गइलु’ काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे यूट्यूब पर अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे रितिक पांडे ने गाया है।

ज्योति और आलोक की जिंदगी पर एक और गाना बना है, जिसका नाम है  ‘बेवफा एसडीएम ज्योति उर्फ आलोक मौर्या को इंसाफ’। इसे ओम प्रकाश ने गाया है।

‘राजा एसडीएम बना दा धोखा ना देहम’ भी लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो रहा है। इसे शिवानी सिंह ने गाया हैं।

ये है विवाद

बता दें कि इन दिनों बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद काफी चर्चा में बना हुआ है। ज्योति के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी का होमगार्ड कमाडेंट मनीष दुबे से अफेयर होने और उन दोनों पर उन्हें जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

आलोक का कहना है कि साल 2010 में उनकी शादी लखनऊ की ज्योति मौर्य से हुई थी। शादी के बाद आलोक ने अपनी पत्नी को उच्च शिक्षा दिलाई और 2015 में वो पीसीएस अधिकारी बन गई। वहीं साल 2020 में वो मनीष दुबे के संपर्क में आई और उनसे दूर होती चली गईं।

ये भी पढ़ें: OMG 2: अक्षय की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक, रेलवे के पानी से किया गया शिव का अभिषेक..

Related Articles

Back to top button