Advertisement

World Population: दुनिया में हुआ जनसंख्या विस्फोट आबादी पहुंची 8 अरब के पार

Share
Advertisement

एक बार दुनिया में आबादी का विस्फोट सामने आया है। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की जनसंख्या मंगलवार (15 नवंबर) को अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। दुनिया की जनसंख्या (World Population) आठ अरब के पार हो गई है। 2030 तक पृथ्वी पर जनसंख्या का ये आंकड़ा बढ़कर 850 करोड़, 2050 तक 970 करोड़ और 2100 तक 1040 करोड़ होने का अनुमान है। यूएन की रिपोर्ट में मानव की औसत आयु (Average Age) को लेकर दावा किया गया है कि वर्तमान में ये 72.8 वर्ष हो चुकी है, जो 1990 के मुकाबले 2019 तक नौ साल बढ़ी है।

Advertisement

वहीं रिपोर्ट में 2050 तक एक मनुष्य की औसतन आयु 77.2 वर्ष तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले औसतन 5.4 वर्ष ज्यादा जीतीं हैं। महिलाओं की औसत आयु 73.4 साल और पुरुषों की औसत आयु 68.4 वर्ष आंकी गई है।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी इस वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। रिपोर्ट के हिसाब से, वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक बढ़ने में 12 साल लगे हैं, जबकि 2037 तक यह 9 अरब तक पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *