Advertisement

शिक्षक दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75 विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

Share
Advertisement

शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 से सम्मानित करेंगी।

Advertisement

शिक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष देश भर से 75 शिक्षकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार शिक्षकों के अद्वितीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये और एक रजत पदक दिया जाता है।

शिक्षा विभाग ने बताया कि इस साल से उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का विस्तार किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से सभी 75 शिक्षकों के नाम की सूची भी जारी की गई है।

आज है शिक्षक दिवस

भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्टूडेंट्स के जीवन को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका वाले शिक्षकों को समर्पित है। हमारे यहां यह दिन इसी तारीख को मनाने का अपना अलग महत्व है। दरअसल, यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *